फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर इंजीनियरिंग पास युवक से 8.40 ग्राम हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग पास भजवानो के एक युवक से 8.40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी पर मामला दर्ज करके उसे बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना के हवाले किया गया है। जानकारी के अनुसार एसआईयू की एक टीम मुख्य आरक्षी टेक सिंह के नेतृत्व में बीएसएल कॉलोनी के क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान एक युवक जो पुलिस टीम के सामने से गुजरा, पुलिस को देख कर भागा। शक होने पर पुलिस की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 8.40 ग्राम हेरोइन बरामद हुुई। इस पर टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना के हवाले कर दिया है। आरोपी की पहचान हरेंद्र (24) गांव भजवानो डाकघर जुगाहन तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। उधर, बीएसएल कॉलोनी पुलिस ने कुछ दिन पहले 60 ग्राम हेरोइन की तस्करी में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों की पुष्टि एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें