फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहर थाना में मारपीट के दो मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। गोहर थाना के तहत मारपीट के दो मामले दर्ज हुए हैं। शिकायतकर्ता देवानंद पुत्र फतह राम गांव शाला तहसील चच्योट जिला मंडी ने पुलिस थाने में शिकायत की है कि 25 अप्रैल को जब वह अपनी कार से घर जा रहा था तो झगयांण के पास तीन लोगों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर परम देव, इंद्र सिंह और नरेश कुमार पर मारपीट तथा रास्ता रोकने का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता ने एक महिला पर रास्ता रोककर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें