अवैध शराब सहित पुलिस ने महिला धरी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के महादेव में पुलिस ने एक घर में छापामारी कर वहां से 3 हजार मिली लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीएसएल पुलिस थाना का एक दल महादेव में प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गश्त पर था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक महिला शराब का अवैध कारोबार करती है। इस पर पुलिस दल ने महिला के घर पर छापामारी कर वहां से 3 हजार मिली लीटर अवैध शराब बरामद की। डीएसपी तरनजीत सिंह बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।