फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलघराट के पास नेपाली से 2 किलो 420 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी में पुलिस ने एक नेपाली से 2 किलो 420 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस थाना सदर में इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक कल्याण सिंह प्रभारी पुलिस चौकी शहर मंडी वीरवार को करीब 08:15 बजे सुबह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मुकाम पुलघराट में गश्त और नाकाबंदी पर थे। इस दौरान एक पंजाब रोडवेज की बस मंडी बस स्टैंड की तरफ से आई। पुलिस ने इस बस को रोका और इसमें सफर करने वाले लोगों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक यात्री किस्मत रावत पुत्र हरी रावत गांव गिरी डा. सोलिंगी तहसील बेरीकुट जिला गाजर कोट नेपाल के कब्जे से 2 किलो 420 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी को इस अभियोग में गिरफ्तार कर लिया गया है। उप निरीक्षक कल्याण सिंह इस मामले की छानबीन कर रहे हैं। उधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें