फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समखेतर में बंदरों के हमले से बच्चा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर के समखेतर वार्ड में बंदरों ने एक बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे बच्चे की पीठ पर खरोचें आई हैं। शहर में आए दिन बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। लोगों का सड़कों, गलियों में चलना मुश्किल हो गया है। घरों में बच्चे और बूढ़े भी बंदरों के हमलों का शिकार हो रहे हैं। समखेतर मुहल्ले में बंदरों के हमले से घायल पीयूष के पिता दिनेश कुमार ने बताया कि पीयूष जब अपने घर में खेल रहा था तो उसी समय बंदरों ने उस पर हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया। बच्चे को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि मंडी शहर से बंदरों को पकड़कर कहीं दूर ले जाया जाए, ताकि लोगों को इनसे निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें