फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से छिलके निकालते चार नेपाली पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र के तुंगासी गढ़ के जंगल से जंजैहली पुलिस ने नेपाल मूल के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम को चारों नेपाली जांबो के पेड़ के छिलके निकाल रहे थे। स्थानीय लोगों ने इन्हें देखा और पुलिस को सूचना दी। जंजैहली पुलिस अपनी पूरी टीम के साथ तुंगासी के जंगलों में पहुंची और चारों नेपालियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ जंजैहली सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चारों नेपालियों को गिरफ्तार किया। ये नेपाली जांबो के पेड़ के छिलके निकाल रहे थे। इन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें