रिवालसर (मंडी)। नेरचौक-कलखर मार्ग पर बजीर बावड़ी के पास जीप खाई में गिर गई। हादसे में जीप चालक को आंशिक चोटें आई हैं। यह जीप सिद्धयानी पंचायत के भावत निवासी राम सिंह की थी। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों का सामान लदा हुआ था, जो कि सिद्धयानी पंचायत के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित किया जाना था। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहां पर सड़क बहुत ही तंग है। इस कारण वाहन अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गया। रिवालसर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस चौकी प्रभारी मुंशी राम ने मामले की पुष्टि की है।