चौंतड़ा (मंडी)। स्थानीय बाजार में बुधवार रात्रि को हुई चोरी की वारदातों में दो चोरियों का सामान बरामद कर लिया है। सामान मालिकों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने चोरी हुए सामान को जिला कांगड़ा के बीड के चौगान से बरामद किया है। शिव मूर्ति के दान पात्र और ब्यूटी पार्लर का सामान बरामद किया। पुलिस चौकी चौंतड़ा के एएसआई ने बताया कि पुलिस द्रंग, बैजनाथ, पालमपुर के संपर्क में थी। पुलिस ने सामान को बीड़ के चौगान गांव में मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति से बरामद किया है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति से पूछताछ भी की, परंतु मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण कुछ पता नहीं चल पाया। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि माल को बरामद करने के बाद कार्रवाई अमल में लाकर वापस मालिकों को सौंप दिया है।