मंडी। सरकाघाट थाने के तहत एक महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। सरकाघाट थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में महिला ने कहा कि क्षेत्र के व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 354, 323 के तहत केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सहायक उप निरीक्षक राजकुमार मामले की जांच कर रहे हैं।