फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का नाका तोड़कर भागे शातिरों को चरस के साथ धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नाका तोड़कर भाग रहे युवकों का पीछा करते हुए पुलिस ने उन्हें दबोच लिया है। शातिरों के कब्जे से पुलिस ने 604 ग्राम चरस बरामद की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार तड़के पठानकोट चौक पर लगाए गए नाके के दौरान मंडी की ओर से आ रही कार को रोकना चाहा। तो वह नाका तोड़ कर भाग गई। उसका पीछा करते हुए पुलिस ने उसे लोअर चौंतड़ा में पकड़ा तो कार से 604 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों मुनीश कुमार, विकास सिंह और कुलदीप सिंह निवासी गांव मझैरना तहसील बैजनाथ को चरस के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें