सराहण में व्यक्ति को पीटा, मामला दर्ज
मंडी। करसोग थाना के तहत मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता विनोद कुमार पुत्र लाल चंद निवासी गांव फिरनूए डा. सराहण करसोग ने कहा कि 25 मार्च को 04:30 बजे शाम जब यह अपने घर जा रहा था तो एक व्यक्ति इसका रास्ता रोका और इसके साथ मारपीट की। एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।