फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर निगलने से 26 वर्षीय विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर की तनेहड पंचायत के हरनाल गांव की रेखा देवी (26) पत्नी सुनील कुमार की शुक्रवार शाम जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेखा देवी की शुक्रवार करीब सात बजे अचानक जहरीला पदार्थ खाने से तबीयत बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उसे अचेत अवस्था में धर्मपुर अस्पताल लाए। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे हमीरपुर के लिए रेफर कर दिया। हमीरपुर अस्पताल में रेखा देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की एक दो वर्ष की बेटी है और पति सुनील कुमार चंडीगढ़ के किसी होटल में नौकरी करता है। एएसआई धर्म सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। डीएसपी सरकाघाट चंद्र प्रकाश ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें