सुंदरनगर (मंडी)। सुकेत वनमंडल के तहत वन खंड निहरी के पंडार जंगल में दो देवदार के पेड़ों का अवैध कटान होने का मामला सामने आया है। वन विभाग के कर्मचारियों ने गश्त के दौरान पंडार जंगल में पाया कि वहां पर से दो देवदार के दो पेड़ काटे गए हैं। मौका पर वन विभाग ने 11 गेली लकड़ी भी बरामद की है। अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस अवैध कटान में किसका हाथ है। वन खंड अधिकारी निहरी बहादुर सिंह ने इस मामले में बीएसएल थाना के तहत पुलिस चौकी निहरी में शिकायत दर्ज कराई है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।