फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के लिए जरूरी
विज्ञापन

************
दिल्ली के छात्र से चरस बरामद, रिमांड मिला
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बिंद्रावणी के समीप मंडी पुलिस ने एक युवक को 100 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पुलिस थाना सदर से एक पुलिस दल गत मंगलवार शाम को बिंद्रावणी में नाके पर था। इस बीच मनाली की ओर से आ रही एक बस को जांच पड़ताल के लिए रोका गया। बस में सवार एक युवक पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया जिस पर पुलिस का शक गहराया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 100 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान सिद्घांत (26) जैन पुत्र जौली जैन निवासी 4682, गली उमराब बाली पहाड़ी, धीरज दिल्ली के रूप में हुई है। उधर, बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां पर उसे तीन दिन की रिमांड मिली है। एसएचओ सदर थाना विनोद ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें