फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने रास्ता रोककर पीट ड़ाला व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों ने रास्ता रोककर सेल्समैन को पीटा
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्जकर शुरू की आगामी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। शहर में दो युवकों ने एक सेल्समैन पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में युवक को सिर पर गंभीर चोट आई है। मामले को लेकर युवक ने सुंदरनगर पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। शिकायतकर्ता मितुल पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव चस्वाल डाकघर सजाउ-पिपलू तहसील सरकाघाट जिला मंडी ने कहा कि वह सुंदरनगर के न्यू बस स्टैंड के समीप स्थित एक निजी स्टोर में बतौर सेल्समैन कार्य करता है। उसने कहा कि वीरवार देर रात जब वह दुकान से अपने क्वार्टर सुपर बाजार जा रहा था तो इसी दौरान अंबेडकर नगर के पास पहुंचने पर दो लड़कों ने बिना किसी वजह से गालीगलौज करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद जैसे ही वह अपने कमरे की तरफ जाने लगा तो उन लड़कों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि इन लड़कों की मारपीट से उनके दोस्त अंकुश कुमार और दीपक ठाकुर ने छुड़वाया। मितुल ने कहा कि आरोपी लड़कों ने जाते समय उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता ने सुंदरनगर पुलिस से इन दोनों आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। उधर, सुंदनगर थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मितुल के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की मेडिकल जांच सिविल अस्पताल में करवा दी है। आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें