मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी
बलद्वाड़ा (मंडी)। क्षेत्र की एक महिला ने कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला पुलिस में दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को महिला अपनी जेठानी और बच्चों के साथ शादी समारोह में गई थी। आरोप लगाया कि वहां चार-पांच लोगों ने उसके साथ पहले छेड़छाड़ की और फिर मारपीट की है। महिला के मुताबिक लोगों ने उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर, बलद्वाड़ा के थाना प्रभारी राकेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।