फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने घर में घुसे शातिर को कमरे में कर दिया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। चोरी के इरादे से घर में घुसा युवक महिला की होशियारी के कारण पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामला चुराग क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक जगतराम और उसका पुत्र शाम करीब पौने सात बजे चुराग स्थित अपनी दुकान पर थे।
विज्ञापन

जगतराम की बहू दीपा कुमारी ने फोन करके सूचना दी कि कोई अजनबी घर के बाहर चक्कर काट रहा है। जगत राम का बेटा घर पहुंचा और दोनों चुपचाप बैठ गए। इसी बीच शातिर घर के अंदर बड़ी चतुराई से दाखिल हुआ और कमरे में जा घुसा। कमरे में रखे गए ट्रंक और अटैची में सामान बिखेर दिया। इसी बीच दंपती ने कमरा बाहर से बंद कर दिया और सूचना पुलिस को दी। एएसआई जीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर युवक को पकड़ लिया। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने बताया कि आरोपी की पहचान यमन कुमार, चुराग के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें