फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट पर पति, सास-ससुर पर मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। ग्राम पंचायत सधोट के रोस्सो गांव की एक महिला ने पति, सास और ससुर पर मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत धर्मपुर थाना में दर्ज करवाई गई है। महिला ने बताया कि उसकी शादी नौ वर्ष पूर्व रोस्सो गांव के युवक से हुई, जो पैरा मिलिट्री फोर्स में कार्यरत है। शादी के कुछ समय बाद पति, ससुर और सास ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसका एक बेटा है। तीन साल पूर्व ससुरालियों की प्रताड़ना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस के सामने तीनों ने लिखित रूप से माफी मांग ली। कुछ माह बाद उन्होंने फिर उससे मारपीट शुरू कर दी। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें