सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के गांव ठनकर में वृद्ध ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान नरोत्तम राम (65) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरोत्तम राम पिछले कुछ दिनों से परेशान था। परिजनों के अनुसार जब वे सुबह के समय नरोतम के कमरे में गए तो उन्होंने उसे फंदे में लटका हुआ देखा। क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। उधर, सरकाघाट के थाना प्रभारी सतीश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।