फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर युवक घायल, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। एक युवक छत से गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया है। घायलावस्था में उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया है। घटना की पुष्टि बल्ह थाना एसएचओ राजेश ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि 30 वर्षीय राजेश बिलासपुर से नेरचौक अपने मित्र के पास आया था। वह चामुंडा कॉलोनी में ठहरा हुआ था। रात को अधिक गर्मी होने के चलते युवक छत पर सो गया। रात को शौच के लिए जब निकला तो तीसरी मंजिल से दूसरी मंजिल पर जा गिरा। इससे उसको गंभीर चोटें आई हैं। उसे लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घायल की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें