फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ के घर आई भतीजी ने फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। क्षेत्र के धवेहड़ गांव की एक लड़की ने शनिवार रात को अपनी बुआ के घर में फंदा लगा कर अपनी जान दे दी है। ग्राम पंचायत खणी के धवेहड़ गांव की प्रिया शर्मा (18) पुत्री हुकमाराम शनिवार को बालीचौकी में मेला देखने आई थी। दिनभर मेला देखने के बाद प्रिया रात के कार्यक्रम देखने के लिए भी वहीं पर रुक गई। रात को वह अपनी बुआ के घर गई थी। रात्रि भोजन करने के बाद वह सो गई। प्रिया शर्मा के साथ ही उसके कमरे में उसकी अन्य छोटी बहनें भी सोई हुई थीं। सुबह जब इनमें से एक लड़की उठी तो उसने प्रिया को फंदे पर लटकते हुए पाया। यह देखकर वह रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर प्रिया की बुआ भी कमरे में पहुंच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, पुलिस चौकी बालीचौकी प्रभारी श्यामलाल ने बताया कि लड़की के पिता का कहना है कि कुछ दिनों से प्रिया की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। अभी आत्महत्या के कारणों का पत्ता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें