फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर वाहन चलाने पर 30 के लाइसेंस सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पिछले छह माह में ऐसे 30 चालकों के चालान किए हैं और उनके तीन से छह महीने तक लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं। यहां अकसर स्थानीय पुलिस एल्को सेंसर के साथ मौजूद रहती है। गाड़ियों के दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस जांचने के साथ वाहन चालक को एल्को सेंसर के परीक्षण से गुजरना पड़ता है। अगर किसी चालक की जांच के दौरान एल्कोहल निकलता है, तो उसका चालान करके ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया जाता है। करीब छह माह से चलाए गए इस अभियान में अब तक दो सौ से ज्यादा चालान किए गए हैं जबकि 30 चालकों के लाइसेंस 3 से 6 माह के लिए सस्पेंड किए गए हैं। उधर, डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने बताया कि पुलिस ने पिछले 6 महीनों में ड्रंक एड ड्राइविंग के अब तक 30 चालकों के लाइसेंस 3 से 6 महीनों के लिए सस्पेंड किए हैं। करीब 200 चालकों के चालान किए गए हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अनुरोध किया कि शराब पीकर वाहन न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें