मंडी। सुक्कीबाई के पास इनोवा कार की टक्कर में बाइक पर सवार दो युवा घायल हो गए हैं। गोहर के कटबांडी निवासी दीपक ठाकुर ने बताया कि 9 दिसंबर को जब वह राजेश कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर पंडोह की तरफ जा रहा था तो सुक्कीबाई के पास एक इनोवा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों जख्मी हो गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने इनोवा चालक पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी मंडी गुरदेव चंद ने की है।