सरकाघाट (मंडी)। एक महिला ने दूसरी महिला पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस थाना सरकाघाट जिला मंडी में शिकायतकर्ता रीना देवी पत्नी कुलदीप सिंह निवासी गांव लंगेहड़ डा. हरी बैहना ने शिकायत में कहा है कि वह सरकाघाट से अपने घर आ रही थी। जब यह नघला के पास पहुंची तो एक महिला ने उसका रास्ता रोककर चाकू से हमला किया है।