फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रत्ती अस्पताल में रात्रि ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक और तीमारदारों में बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। विवादों में चल रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रत्ती में बुधवार रात को तीमारदारों और चिकित्सक के बीच विवाद गहरा गया। इलाज को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। हालांकि, रोगी का चेकअप हुआ, लेकिन बाद में महिला चिकित्सक ने बीएमओ को शिकायत पत्र सौंपते हुए सिक्योरिटी की मांग की है। महिला चिकित्सक ने लिखित शिकायत में कहा है कि बुधवार रात्रि को जब वह नाइट ड्यूटी कर रही थी तो 8:30 बजे एक महिला के परिजनों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया है। उन्होंने गाली गलौज की तथा धमकी दी। इतना ही नहीं महिला डॉक्टर का आरोप है कि मरीज महिला तथा उसके पुत्र ने अपने परिजनों के व्यवहार के लिए उनसे माफी भी मांगी, लेकिन परिजनों ने जमकर उत्पात मचाया तथा डॉक्टर को खूब परेशान किया। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि समय पर इलाज के लिए वह चिकित्सक के आगे गुहार लगाते रहे, लेकिन चिकित्सक मरीज को देखने में देरी करती रहीं। उधर, बीएमओ रत्ती पुष्पराज ठाकुर ने कहा कि उनके पास डॉक्टर का शिकायत पत्र आया है कि उनके साथ रात को मरीज के परिजनों ने अभद्र व्यवहार किया है तथा सिक्योरिटी का इंतजाम करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें