सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के लोअर बाजार में शुक्रवार देरशाम एक तेजरफ्तार बाइक ने स्कूली छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूली छात्र को चोटें लगी हैं। छात्र का सिविल अस्पताल सरकाघाट में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार मान बहादुर पुत्र लालाधर निवासी सीतापुर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह शाम करीब सात बजे अपनी लोअर बाजार में स्थित दुकान पर था। उसी दौरान चौथी कक्षा में पढ़ने वाला उसका बेटा खेलकर अपने घर की ओर जा रहा था। तभी बाजार से बरच्छवाड़ की ओर तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने उसके बेटे को जोर की टक्कर मार दी और घटनास्थल से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया। जहां पर बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है। डीएसपी मदन धीमान ने हादसे की पुष्टि की है।