सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस ने नाके के दौरान बस में सवार एक यात्री से 149 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस के एक दल ने मुख्य आरक्षी हरीश कुमार के नेतृत्व में हाईवे पर नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने मनाली से दिल्ली जा रही परिवहन निगम की बस को जांच के लिए रोका। इस दौरान बस में सवार एक यात्री नीरज कुमार पुत्र मेहर चंद निवासी कराडाघाटा जिला सोलन के पास से 149 ग्राम चरस बरामद की। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।