फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल के संधोल में शुक्रवार को दिनदहाड़े सुनार की दुकान में हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को सरकाघाट कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दुकानदार संतराम ने पुलिस में जो मामला दर्ज करवाया है, उसमें उन्होंने करीब डेढ़ लाख की चोरी होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि चोरी किए गए सामान में तीन जोड़े रिंग, एक जोड़ा कांटा, तीन अंगुठियां और एक मांग टीका शामिल है। यह करीब 50 ग्राम बनता है। अब पुलिस उससे गहनता से पूछताछ करेगी और यह जानने की कोशिश करेगी कि उसने वे सभी चीजें कहां छुपाई हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। धर्मपुर मुख्य बाजार में मोबाइल की दुकान में करीब डेढ़ लाख की चोरी होना, मठी बनवार में घर का वेंटीलेटर तोड़कर चोरी करना आदि ऐसी कई चोरियां हैं, जो क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर रही है। अभी तक इन चोरियों का कोई भी सुराग नहीं लगा है। डीएसपी सरकाघाट कर्ण गुलेरिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि संधोल में जो चोरी हुई है, उसमें पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है और उससे पुलिस गहनता से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें