फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औट टनल में बाइक हादसे के मृतकों की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। औट टनल में रविवार को बाइक हादसे में मृतकों की पहचान कर ली गई है। एक की पहचान अश्वनी कुमार पुत्र प्रकाश चंद (24) निवासी रीसा सरकाघाट और दूसरे की पहचान भरत भूषण पुत्र प्रकाश चंद (25) निवासी दवानसेरी, डाकघर कोटतुंगल के रूप में हुई है। रविवार को कुल्लू से मंडी की ओर जा रही एक बाइक औट में ट्रैफिक टनल में फुटपाथ से टकरा गई थी। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने जोनल अस्पताल कुल्लू में दम तोड़ दिया। शवों का पोस्टमार्टम जोनल अस्पताल कुल्लू में किया गया। शव परिजनों को सौंप दिए हैं। औट थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। थाना प्रभारी औट यशवंत ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें