लांगणा (मंडी)। नगर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कांगड़ा के चार युवकों से 30 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस की टीम जब गलू में नाकाबंदी पर थी तो उस समय एक कार मंडी की तरफ से आई। कार को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान कार में बैठे 4 युवकों विजय राणा निवासी महाकाल, सचिन राणा निवासी नोहरा, नितिन कुमार निवासी महाकाल, अनूप चौहान निवासी कौंसल से चरस बरामद की गई। सभी कांगड़ा के निवासी हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ दिया है। एसपी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।