फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों में भिडंत, तीन जख्मी, एक गंभीर

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। नबाही पुल पर दो दोपहिया वाहनों में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों को चोटें आई हैं। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि दूसरे दोपहिया वाहन सवार को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संतोष कुमार आयु 23 वर्ष और अशोक उम्र 22 वर्ष बाइक पर सवार होकर सरकाघाट-घुमारवीं-सुपर हाइवे पर जा रहे थे। दोनों नबाही के रहने वाले हैं। जब पुल के पास पहुंचें तो आगे जा रहे स्कूटी सवार युवक योगेश मसेरन ने अपनी स्कूटी मोड़ दी और बाइक उससे टकरा गई। स्कूटी सवार को भी चोटें आई हैं। निजी वाहन में दोनों को नागरिक अस्पताल सरकाघाट लाया गया। डीएसपी कर्ण गुलेरिया ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें