करसोग (मंडी)। करसोग-शिमला मार्ग पर सनारली से कुछ दूरी पर एक टैंपो गहरी खाई मेें जा गिरा। हादसे में टैंपो में सवार एक ड्राइवर घायल हो गया, जिसका उपचार करसोग के नागरिक चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात यह टैंपो छतरी से सीमेंट उतारकर सोलन की ओर जा रहा था कि सनारली से करीब एक किलोमीटर दूरी पर शिमला मार्ग पर अनियंत्रित होकर लुढ़क गया और सनारली से करसोग जाने वाली सड़क पर पहुंच गया। हादसे का पता चलते ही ग्रामीणों ने ड्राइवर तेज सिंह पुत्र नेहरू गांव गड़ारी डाकघर बगशाड़ तहसील करसोग को निजी वाहन से नागरिक चिकित्सालय करसोग पहुंचाया, जहां घायल ड्राइवर का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी आरके राणा ने इसकी पुष्टि की है।