फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा से गिरफ्तार किए चोरी के दो आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत नेरी लांगणा के चिमहणू गांव में चोरी को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को कांगड़ा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों ने कुछ अन्य साथियों के नाम भी उगले हैं। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। फरवरी में चिमहणू गांव में रात को एक घर की खिड़की की ग्रिल काटकर करीब चार लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया था। पुलिस के अनुसार यह एक बड़ा चोर गिरोह हो सकता है। जोगिंद्रनगर थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया है कि पुलिस चौकी बस्सी के अधीन आने वाले चिमहणू गांव में फरवरी में एक घर से चुराई गई लाखों रुपये की संपत्ति के दो आरोपियों को जिला कांगड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन

000
..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें