करसोग (मंडी)। पुलिस ने एक टेंपो चालक से 1.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने शिमला मार्ग पर बलिंडी के पास एएसआई बलवीर की अगुवाई में नाका लगाया था। इस दौरान एक टेंपो को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस ने उसे दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। इसी दौरान दस्तावेजों के बीच एक लिफाफे से 1.30 ग्राम चिट्टा मिला। पुलिस ने टेंपो चालक प्रेम सिंह निवासी करसोग पर मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में भी पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की रिमांड पर भेजा है। उधर, डीएसमी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है।