सरकाघाट (मंडी)। भांबला में पुलिस ने एक व्यक्ति से 1.43 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों की टीम भोलूघाट में गश्त पर थी, तभी अनिल कुमार निवासी भांबला के कब्जे से पुलिस ने हेरोइन बरामद की।