फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रही दो युवतियों से छेड़छाड़ पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल में दो युवतियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने क्षेत्र के दो युवकों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दोनों युवतियां मंगलवार शाम बरोटी की तरफ लौट रही थीं। इसी दौरान दो युवकों ने उनका रास्ता रोक कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। घर पहुंच कर छात्राओं ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। बुधवार को लड़कियों ने परिजनों के साथ धर्मपुर थाना में जाकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी धर्मपुर सूरम सिंह ने बताया कि लड़कियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें