फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग बस स्टैंड में गाड़ी चालक ने बच्चे को टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। थाना करसोग के तहत एक गाड़ी चालक ने बसस्टैंड पर एक बच्चे को अचानक टक्कर मार दी। मामले में बच्चे की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मुस्कान शर्मा पत्नी राजेश कुमार निवासी गांव और डाकघर करसोग तहसील करसोग ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने बेटे बिहन शर्मा और बेटी तमन्ना के साथ घर जा रही थी। जब गुरुद्वारा नजदीक बस स्टैंड करसोग के पास पहुंची तो गाड़ी चालक ने उसके बेटे बिहन शर्मा को टक्कर मार दी। जिससे बेटे को चोटें आई हैं। सहायक उप निरीक्षक कृष्ण लाल मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें