फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौहली में ढांक से गिरकर भेड़पालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। उपमंडल की समीपवर्ती ग्राम पंचायत नौहली के सजेहड़ गांव में अधेड़ उम्र के व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। मृतक पशुपालक था। अपने मवेशियों को चराने वह जंगल में गया था लेकिन, ढांक से गिरकर उसकी मौत हो गई। देर शाम घर नहीं लौटने पर परिजन और ग्रामीण उसे ढूंढने जंगल की ओर रवाना हुए। इस बीच ग्रामीणों को कुछेक बकरियां रझौण और खजरी के जंगल में मिलीं। ग्रामीणों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो रात करीब 10:30 बजे जरल के जंगल में उनका शव ढांक से नीचे मिला। पंचायत प्रधान रमा देवी और उपप्रधान अनिल राणा ने इसकी पुष्टि की है। पंचायत के उप प्रधान ने कहा कि चंद्रमणि पुत्र तुलसी राम समीप के जंगल में भेड़ बकरियां चराने गया था। एक दर्जन बकरियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। तीन दर्जन के करीब बकरियां रझौण और खजरी के जंगलों से बरामद कर ली गई हैं। दोनों पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि चंद्रमणि गरीब परिवार से संबंध रखता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि चंद्रमणि के परिवार की आर्थिक मदद की जाए। वह अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें