फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते-खेलते करंट लगने से झुलसे भाई-बहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद के लोक निर्माण विभाग चौक में भाई-बहन बिजली की लाइन की चपेट में आने से झुलस गये। जिन्हें उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय परी अपने भाई के मोहित के साथ लेंटर पर खेल रही थी। इस दौरान मोहित के हाथ में लिया हुआ डंडा लेंटर के साथ लगती बिजली की तार से लग गया और तार लोहे की ग्रिल से जा टकराई। ग्रिल को परी ने पकड़ रखा था। जिसके कारण उसे करंट का झटका लग गया। उसे बचाने के कोशिश में मोहित का हाथ भी झुलस गया। दोनों बच्चों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया है। जहां उपचार के बाद मोहित को डिस्चार्ज कर दिया गया है। नागरिक अस्पताल सुंदरनगर के प्रभारी डा. जावेद ने बताया कि करंट में झुलसी बच्ची को 24 घंटों के लिए निगरानी में रखा गया है। प्रारंभिक दृष्टि में बच्ची की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें