फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग में चोरी करने का आरोपी केलवी से धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। तत्तापानी में एक रात में पांच दुकानों के ताले तोड़ने वाले शातिर को पुलिस ने ठियोग के केलवी गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नंदलाल, गांव बाथला ठियोग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने मामले में गहनता से छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह मामला 7 अगस्त का है। धर्मस्थली तत्तापानी में शातिर ने ही रात में पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसने मोबाइल, एलईडी, कपड़े और नकदी पर हाथ साफ किया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने बताया कि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ और कौन-कौन लोग साथ हैं, यह जानने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें