पंडोह (मंडी)। पुलिस ने पंडोह जलाशय से दो शव बरामद किए हैं। एक शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान ताशी बंगयाल पुत्र संदुप, गांव गुयास्कर, डाकघर युरनाथ तहसील, जिला लाहौल स्पीति के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस थाना ओट की टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक ताशी बंगयाल ने कुछ समय पहले बनाला नामक स्थान पर सुसाइड किया था। वहीं दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव पूरी तरह से सड़ गया है। पुलिस के मुताबिक यह लाश पुरुष की है। पुलिस चौकी प्रभारी किशोरी लाल ने बताया कि इस व्यक्ति की आयु 42 वर्ष के करीब लग रही है। कद 5 फुट 6 इंच के करीब है। लाश को जलाशय से निकाल कर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे शव हाउस में रखा गया है। उधर थाना प्रभारी मंडी सुनील सांख्यान ने बताया कि शव मिलने की सूचना नजदीक के सभी थानों को दे दी गई है।