फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के पास संदिग्ध हालत में मिला चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

नेरचौक (मंडी)। क्षेत्र के चक्कर चंडयाल पुल के पास वीरवार को एचआरटीसी के चालक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। लोगों ने सुबह शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की शिनाख्त बगला बडसू निवासी गिरजानंद (40) के रूप में हुई है। गिरजानंद केलांग एचआरटीसी डिपो में चालक के पद पर तैनात था। इन दिनों वह घर छुट्टी पर आया था। थाना प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में चालक की मौत गिरने से हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें