फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। घरेलू हिंसा का मामला जोगिंद्रनगर थाने में दर्ज किया गया है। यह मामला उर्मिला देवी पत्नी सुरेश कुमार निवासी जगेहरा ने दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी शादी सुरेश कुमार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज से हुई है। लेकिन, शादी के कुछ दिनों बाद शिकायतकर्ता की सास विमला देवी ने दहेज की मांग कर शिकायतकर्ता प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 8 अप्रैल को महिला की सास विमला देवी ने शिकायतकर्ता को धमकाया और कहा कि वह विवाह के कपड़े और गहने उसे लौटा दे। जब उसने उन्हें लौटाने से इंकार किया तो सास ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें