फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरोल में परीक्षा देने जा रही लड़की से छेड़छाड

विज्ञापन
विज्ञापन
जंजैहली (मंडी) जंजैहली एक के बाद एक छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में जरोल में परीक्षा देने जा रही एक नाबालिग छात्रा के साथ जुगांध क्षेत्र के एक सिरफिरे युवक ने छेड़छाड़ की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जानकारी के अनुसार जब छात्रा परीक्षा देने जा रही थी तो युवक ने उसे रोक लिया और उससे शरारत करने लगा। पुलिस के अनुसार सिरफिरे युवक ने लड़की से शरारत करने के बाद उसे शादी करने के लिए लिए भी कहा। पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी इस युवक ने इस लड़की के साथ करीब दो बार छेड़छाड़ की है। इस बार की शरारत पर लड़की ने शोर मचाया, जिसके बाद शातिर वहां से फरार हो गया। लड़की ने घर जाकर यह बात सुनाई। परिजनों ने पुलिस थाना में उक्त युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया। शिकायत पर पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी जंजैहली सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया, जहां से उसे दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें