फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरारी माता मंदिर से सोने की दो नथ, चांदी का छत्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी के प्रसिद्ध मुरारी माता मंदिर ट्रोह से शातिरों ने करीब एक लाख कीमत के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। चोर माता की मूर्ति के आभूषणों के साथ ही मंदिर के ताले को भी ले उड़े हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह ठाकुर सिंह पुत्र मोतीराम जब मंदिर की सफाई करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने मंदिर का दरवाजा खुला पाया। जब उनको चोरी होने का शक हुआ तो उन्होंने ध्यानपूर्वक मंदिर का मुआयना किया। इसके बाद पता चला कि चोर माता की मूर्ति से सोने की दो नथ, सोने की एक टीक, चांदी का छत्र और चांदी का मुकुट चुराकर ले गए हैं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कमेटी को दी तथा कमेटी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मंदिर कमेटी के प्रधान तिलकराज धर्म सिंह ठाकुर, देवेंद्र कुमार, ठाकुर सिंह, धर्म सिंह, हरिचंद ने चोरी की घटना की निंदा की है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द से जल्द हिरासत में लिया जाए। इस तरह से धार्मिक स्थानों पर चोरियों से धार्मिक आस्था को चोट पहुंचती है। उधर, डीएसपी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपी हिरासत में होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें