फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोट हटली में बाइक स्कूटी की टक्कर, एक घायल, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। बलद्वाड़ा क्षेत्र के कोट हटली में बुधवार रात को स्कूटी और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घायल व्यक्ति को बलद्वाड़ा अस्पताल में उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात पौने आठ बजे के करीब बलद्वाड़ा क्षेत्र के कोट हटली स्कूल के समीप बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। स्कूटी को छतर निवासी सुरेश कुमार चला रहा था। जबकि एप्लाइड नंबर की बाइक को कोट गांव का सुभाष चंद चला रहा था। जोरदार टक्कर होने से दोनों वाहन चालक चोटिल होकर सड़क पर गिरे पड़े थे। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी बलद्वाड़ा और 108 आपातकालीन सेवा को सूचित किया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बलद्वाड़ा ले जाया गया। जहां पर स्कूटी चालक सुरेश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि, बाइक सवार सुभाष चंद को मामूली चोटें आने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। डीएसपी सरकाघाट कर्ण गुलेरिया बताया कि सुरेश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया गया है। जबकि दूसरे घायल को आंशिक चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें