अमर उजाला ब्यूरो
नगवाईं (मंडी)। उत्तरशाल क्षेत्र के पनारसा चैकपोस्ट के पास कार व टैंकर की टक्कर में दो लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार मंडी की ओर आ रही एक कार एचपी-09सी 4456 पनारसा चैक पोस्ट के पास कुल्लू की ओर जा रहे टैंकर से टकरा गई। जिसमें कार में सवार दो लोग अक्षय शर्मा व अभिषेक शर्मा निवासी नाहन घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार नगवाईं में करने के बाद उन्हें मंडी रेफर कर दिया गया है। औट थाना प्रभारी लाल चंद ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं, घटना के बाद जब थाना प्रभारी औट ने कार की तलाशी ली तो कार से 790 ग्राम चरस भी बरामद की गई। कार में सवार तीनों लोगों अक्षय शर्मा, अभिषेक शर्मा तथा रमन सिरमौर जिला के नाहन के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।