फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिपुर क्षेत्र में दो बच्चियों सहित महिला हुई लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हरिपुर क्षेत्र से एक महिला अपनी दो नाबालिग बच्चियों सहित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला के पति ने सुंदरनगर थाना में शिकायत दर्ज करवाकर पत्नी और बच्चियों की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस के अनुसार हरिपुर में किराये के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना में दी शिकायत में कहा है कि वह हरिपुर में अपनी पत्नी, दो बेटियों और पुत्र के साथ रहता है। शनिवार शाम को जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी और बेटियां वहां नहीं थीं। जब उसने बेेटे से इस बारे पूछा तो उसने बताया कि मम्मी बहनों के साथ अस्पताल गई है। जब वे देर शाम तक नहीं लौटे तो उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता हुई। उसने रिश्तेदारों को फोन पर संपर्क कर उसकी पूछताछ की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके कारण वह उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने शिकायत मिलने पर महिला और बच्चियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें