फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शकरोल में घर से अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के शकरोल में पुलिस ने एक घर से अवैध शराब की 66 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार एएसआई चमन लाल की अगुवाई में टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिलते ही शकरोल में एक घर में दबिश दी। तलाशी के दौरान शराब की एक बड़ी खेप मिली है। घर से देसी शराब की 54 बोतल और अंग्रेजी शराब की 12 बोतलें बरामद कीं। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद नोटिस देकर रिहा कर दिया गया है। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने कहा कि अवैध शराब बरामद की गई है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें