पीओ सैल मंडी द्वारा धरा गया उद्घोषित अपराधी पुलिस दल के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर (मंडी)। पीओ सेल मंडी ने पंजाब के लुधियाना से अदालत की ओर से उद्घोषित अपराधी को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसे मंडी पुलिस के हवाले कर दिया है। यहां से उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के मुताबिक जसविंद्र सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी मकान नंबर 186, मेन गली बाबा नामदेव नगर, लुधियाना के खिलाफ पुलिस थाना औट में वर्ष 2012 में प्राथमिकी संख्या 42/12 दिनांक 12-04-2012 में धारा 279, 337, 338 भारतीय दंड संहिता और 181 मोटर वाहन अधिनियम के तहत दर्ज थी। जब आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया तो वह बार-बार पेशियों के दौरान गैर हाजिर रहा। इस पर उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मंडी की अदालत ने उद्घोषित करार दे दिया था। इसके बाद से ही उसकी तलाश जारी थी। मंगलवार को मंडी पुलिस के पीओ सेल जिसमें एएसआई ओम प्रकाश, एचएससी महेंद्र सैनी, जीत राम और एलएचसी दिनेश चौधरी शामिल थे, ने लुधियाना के सिमरनजीत सिंह नगर में उसके एक ठिकाने से उसे धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा ने उद्घोषित अपराधी को लुधियाना से दबोचने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।